फरीदाबाद पहुंचे बालीवुड अभिनेता पत्रकारों से हुए रूबरू
फरीदाबाद(हि.स.)। बालीवुड अभिनेता राहुल देव ने कहा है कि मौजूदा समय में फिल्मों की अपेक्षा वेब सीरीज का प्रचलन बढ़ा है और इसका मुख्य कारण कोरोना महामारी का समय रहा है, जब लोग पूरा दिन घरों में बंद रहते थे तो इन वेब सीरीजों के माध्यम से उन्हें समय व्यतीत करने में काफी सहुलियतें मिली, यही कारण है कि अब फिल्मों की अपेक्षा लोग वेब सीरीज को ज्यादा पसंद करते है।
राहुल देव शुक्रवार को फरीदाबाद के सेक्टर-31 में एक फर्नीचर शोरूम के उद्घाटन अवसर पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बालीवुड एक्टर राहुल देव ने कहा कि कोरोना काल के दौरान जहां लोगों के पास काम नहीं था, जबकि उनके पास इतना काम था कि वह कोरोना सावधानियां बरतते हुए काम करते रहे, उन्होंने कई वेब सीरीज में भी इस दौरान काम किया। हाल ही में उनकी एक बेव सीरीज अनामिका प्रदर्शित हुई है, जिसे लोगों द्वारा काफी पंसद किया जा रहा है। राहुल देव ने कहा कि आने वाले समय में उनकी कई फिल्में एवं बेवसीरिज प्रदर्शित होने वाली है, जिसमें विक्रम भट्ट निर्देशित भी फिल्म भी है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद से उनका गहरा लगाव रहा है, खासकर दिल्ली के समीप होने के चलते वह अक्सर यहां आते रहते है और इस जिले में आकर उन्हें अच्छा महसूस होता है।
मनोज
