वाराणसी (हि.स.)। कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए एनसीसी के कैडेट भी संवेदनशील है। मंगलवार को जगतपुर इंटर कॉलेज की 89 बटालियन एनसीसी के कैडेटों ने लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक कर खुद अपना भी आरटी पीसीआर जांच कराई। जागरूकता अभियान में कालेज के प्रधानाचार्य, शिक्षकों ने भी जांच कराया।
कालेज के प्रधानाचार्य विपिन चंद्र राय ने कैडेट्स एवं छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि कोरोना के प्रति लापरवाह नहीं होना है। सबको कोरोना के गाइड लाइन का अनिवार्य रूप से पालन करते रहना है। इसके अलावा कैप्टन शिवेंद्र कुमार दुबे ने कैडेट्स को बताया कि सामुदायिक विकास एवं समाज सेवा कार्यक्रम के तहत आप सभी का दायित्व है कि आप जन जन तक यह संदेश पहुंचाएं कि अभी वैश्विक महामारी समाप्त नहीं हुई है।
अभियान में एएनओ जगजीत सिंह, सत्येंद्र राय, संजय कौशिक, कमलेश कुमार, इंद्रजीत प्रसाद, रश्मि बाला सिंह, रेवती रमण शर्मा आदि भी शामिल रहे।
