Monday, February 16, 2026
Homeराष्ट्रीयकोरोनाः 24 घंटे में 56,211 नए मामले, देश में 271 लोगों की...

कोरोनाः 24 घंटे में 56,211 नए मामले, देश में 271 लोगों की मौत

-रिकवरी रेट हुआ 94.18 प्रतिशत

नई दिल्ली (हि.स.)। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए मरीजों की संख्या बढ़ने का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 56 हजार 211 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1,20,95,855 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 271 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,62,114 तक पहुंच गई है। 
मंगलवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 5,40,720 एक्टिव मरीज हैं। राहत की बात है कि कोरोना से अबतक 1,13,93,021 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का रिकवरी रेट 94.18 प्रतिशत है। 
पिछले 24 घंटे में 7 लाख से अधिक टेस्ट
देश में पिछले 24 घंटे में 7 लाख से अधिक कोरोना के टेस्ट किए गए हैं। आईसीएमआर के मुताबिक 29 मार्च को 07,85,864 टेस्ट किए गए। अबतक देश में कुल 24,26,50,025 टेस्ट किए जा चुके हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular