Monday, February 9, 2026
Homeराष्ट्रीयकोरोनाः 24 घंटे में देश में 355 लोगों की मौत, 24,010 नए...

कोरोनाः 24 घंटे में देश में 355 लोगों की मौत, 24,010 नए मामले

-रिकवरी रेट बढ़कर 95.31 प्रतिशत

नई दिल्ली (हि.स.)। देश में कोरोना मरीजों की संख्या 99 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 24 हजार 010 नए मामले आए हैं। इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 99,56,558 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 355 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,44,451 तक पहुंच गई है। 

गुरुवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 3,32,366 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 94,89,740 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि देश का रिकवरी रेट बढ़कर 95.31 प्रतिशत गया है। 
चौबीस घंटे में 11 लाख से अधिक टेस्ट 
देश में पिछले 24 घंटे में 11 लाख से अधिक कोरोना टेस्ट किए गए हैं। आईसीएमआर के मुताबिक 15 दिसम्बर को 11,58,960 टेस्ट किए गए। अबतक देश में कुल 15,78,05,240 टेस्ट किए जा चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular