Sunday, February 8, 2026
Homeराष्ट्रीयकोरोनाः पिछले 24 घंटे में 13,203 नए मामले, 131 लोगों की मौत

कोरोनाः पिछले 24 घंटे में 13,203 नए मामले, 131 लोगों की मौत

-देश में रिकवरी रेट बढ़कर 96.83 प्रतिशत 
नई दिल्ली (हि.स.)। देश में कोरोना मरीजों की संख्या एक करोड़ छह लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 13 हजार 203 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,06,67,736 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 131 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,53,470 तक पहुंच गई है।

सोमवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 1,84,182 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 1,03,30,084 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि देश का रिकवरी रेट बढ़कर 96.83 प्रतिशत हो गया है।
पिछले 24 घंटे में 05 लाख से अधिक टेस्ट 
देश में पिछले 24 घंटे में 05 लाख से अधिक कोरोना टेस्ट किए गए हैं। आईसीएमआर के मुताबिक 24 जनवरी को 05,70,246 टेस्ट किए गए। अबतक देश में कुल 19,23,37,117 टेस्ट किए जा चुके हैं।
Submitted By: Vijayalaxmi Edited By: Sanjeev Pash

RELATED ARTICLES

Most Popular