Monday, March 2, 2026
Homeराष्ट्रीयकोरोनाः देश में पिछले 24 घंटे में 26,382 नए मामले, 387 लोगों...

कोरोनाः देश में पिछले 24 घंटे में 26,382 नए मामले, 387 लोगों की मौत

-देश में रिकवरी रेट बढ़कर हुआ 95.20 प्रतिशत

नई दिल्ली (हि.स.)। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 99 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 26 हजार 382 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 99,32,548 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 387 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,44,096 तक पहुंच गई है।
बुधवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 3,32,002 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 94,56,449 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि देश का रिकवरी रेट बढ़कर 95.20 प्रतिशत गया है। 

देश में पिछले 24 घंटे में 10 लाख से अधिक टेस्ट
देश में पिछले 24 घंटे में 10 लाख से अधिक कोरोना के टेस्ट किए गए है। आईसीएमआर के मुताबिक 14 दिसम्बर को 10,85,625 टेस्ट किए गए। अबतक देश में कुल 15,66,46,280 टेस्ट किए जा चुके हैं। 
 

RELATED ARTICLES

Most Popular