Tuesday, March 3, 2026
Homeराष्ट्रीयकोरोनाः देश में पिछले 24 घंटों में 31,522 नए मामले, 412 लोगों...

कोरोनाः देश में पिछले 24 घंटों में 31,522 नए मामले, 412 लोगों की मौत

-देश में रिकवरी रेट बढ़कर हुआ 94.73 प्रतिशत 
नई दिल्ली (हि.स.)। देश में कोरोना मरीजों की संख्या 97 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 31 हजार 522 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 97,67,372 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 412 लोगों की मौत हो गई। इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,41,772 तक पहुंच गई है। 

गुरुवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 3,72,293 एक्टिव मरीज हैं। कोरोना से अबतक 92,53,306 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि देश का रिकवरी रेट बढ़कर 94.73 प्रतिशत हो गया है। 
पिछले 24 घंटे में 09 लाख से अधिक टेस्ट 
देश में पिछले 24 घंटे में 09 लाख से अधिक टेस्ट किए गए। आईसीएमआर के मुताबिक 09 दिसम्बर को 09,22,959 टेस्ट किए गए। देश में अबतक कुल 15,07,59,726 टेस्ट किए जा चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular