Saturday, April 11, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलकोरियर कंपनी की पिकअप से जेवर चुराने वाले दो भाई गिरफ्तार

कोरियर कंपनी की पिकअप से जेवर चुराने वाले दो भाई गिरफ्तार

लखनऊ (हि.स.)। कोरियर पिकअप से लाखों रुपये के जेवर चोरी करने वाले दो भाईयों को हजतरतगंज कोतवाली पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के पास से 59 नग हीरे और सोने की ज्वैलरी, देशी तमंचा मय कारतूस और नकदी बरामद हुई है।

डीसीपी मध्य ने अपने कार्यालय में एक प्रेसवार्ता कर बताया कि बाराबंकी जनपद निवासी राजू तिवारी और शुभम तिवारी क्षेत्र के ही एक मेडिकल स्टोर के पास से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में अभियुक्त राजू ने अपना गुनाह स्वीकारते हुए बताया कि वह एक कोरियर कंपनी में काम करता था। इसी दौरान लाने व ले जाने वाले सामानों के पैकेट व बैगों के बारे में उसने जानकारी ले ली थी। इसके बाद उसने अपने भाई शुभम तिवारी के साथ मिलकर हजरतगंज क्षेत्र में जब डिलवरी पिकअप आयी तो मौका पाकर जेवरात से भरे बैग को पार कर लिया था।

कंपनी के मालिक प्रतापगढ़ निवासी हिमांशु ने हजरतगंज कोतवाली में हीरे और सोने से भरे बैग चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस मामले की जांच कर रही थी और एक सूचना के आधार पर दोनों भाईयों की गिरफ्तारी की गई है। अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular