-कुशीनगर के महापरिनिर्वाण में हुई तीन घण्टे विशेष पूजा
कुशीनगर (हि. स.)। भारत-कोरिया राजनयिक सम्बंधों के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बौद्ध सर्किट के
दौरे पर कोरिया के उच्चस्तरीय दल ने गुरुवार को महापरिनिर्वाण मन्दिर में महाप्रज्ञा सूत्रपाठ किया।
बुद्ध की शयनमुद्रा वाली प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक आठ अलग-अलग चीवर चढ़ाया। विश्वशांति, मानव कल्याण, दोनों देशों के मध्य मैत्री सम्बंधों को और मजबूती प्रदान करने के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने की कामना विशेष अनुष्ठान में की गई।
कोरिया के सांगवोल ग्योल्सा सोसायटी के तत्वावधान में कोरियाई दल भारत के बौद्ध तीर्थ स्थलों के भ्रमण पर निकला है। सोसायटी के प्रमुख भिक्षु छासुंग के दल का नेतृत्व कर रहे हैं।
पूजा में शामिल हुए 350 श्रद्धालु: विशेष अनुष्ठान में कुल 350 कोरियन श्रद्धालु शामिल हुए। बुधवार को प्रातः 108 पैदल श्रद्धालु चारिका करते हुए आए थे। शेष कोरियन श्रद्धालु बुधवार की शाम बिहार व नेपाल से बस से आए। वह प्रातःकालीन पूजा में शामिल हुए। श्रद्धालु शुक्रवार को भोर में तीन बजे महराजगंज के लिए रवाना होंगे।
गोपाल
