Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकोयला दुकानदार को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, दो घायल

कोयला दुकानदार को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, दो घायल

मीरजापुर (हि.स.)। अदलहाट थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर हाजीपुर पेट्रोल पम्प के पास बीती रात अज्ञात बदमाशों ने कोयला दुकानदार को गोली मार दी। भागते समय पास के दुकानदार के वहां पहुंचने पर उसके सिर पर असलहे की मुठिया से हमला कर दिया। घायलों को वाराणसी ट्रामा सेन्टर भर्ती कराया है।

अदलहाट थाना क्षेत्र के अलमापुर ग्राम निवासी दीपक मिश्रा (35) हाजीपुर में मिश्रा कोल डिपो के नाम से कोयले की दुकान चलाते हैं। सोमवार की देर रात लगभग दस बजे दीपक व चचेरा भाई राजेश (45) खाना खाने के बाद दुकान पर सोने जा रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार पांच की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने कोयले का दाम पूछते हुए,दीपक मिश्रा के ऊपर गोली चला दी, लेकिन वह उसके हरकत को देखकर चौकी के नीचे चला गया। दूसरी गोली राजेश मिश्र पर चली, जिससे उनके पैर में गोली लग गई। गोली चलने की आवाज सुनकर सामने का दुकानदार गोपाल पाण्डेय (25) वहां पहुंचा तो उसके सिर पर असलहे की मुठिया से मारकर उसे घायल कर दिया। बदमाश हवाई फायर करते हुए वहां से फरार हो गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार तिवारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी चुनार रामानन्द राय मौके पर पहुंच गए। मौके से पुलिस ने तीन खोखा बरामद किया। क्षेत्राधिकारी चुनार ने बताया कि मामले की जांच की ज रही है।

गिरजा शंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular