रगड़गंज(गोण्डा)। कोतवाल तरबगंज संतोष सरोज व चौकी चौकी इंचार्ज रगड़गंज जय हरी मिश्रा ने गुरूवार को दुर्गा पूजा पंडालों पर जगह-जगह जाकर निरीक्षण किया। सभी को शांति व्यवस्था बरकरार रखने के लोगों से अपील भी की।
इसी क्रम में कस्बा रगड़गंज से होते हुए विजयनगर व अन्य ग्रामीण अंचलों में जाकर पंडालों को देखा। बादलपुर में पहुंचकर उन्होंने जागरण का शुभारंभ धूप-बत्ती जलाकर किया। इस अवसर पर चौकी इंचार्ज रगड़गंज जय हरी मिश्रा ने देवी भक्तों कलाकारों को प्रोत्साहित भी किया। कोतवाल तरबगंज ने सभी से सौहार्द बरकरार रखने की अपील भी किया।
कोतवाल तरबगंज ने दशहरा के मद्देनजर लिया सुरक्षा का जायजा
RELATED ARTICLES
