Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकोई अड़चन न आई तो मंगलवार से जब्त होगी इरफान की सम्पत्ति

कोई अड़चन न आई तो मंगलवार से जब्त होगी इरफान की सम्पत्ति

कानपुर(हि.स.)। अवैध रूप अर्जित की गई सपा विधायक इरफान एवं उनके सहयोगियों की अपार संपत्ति को पुलिस जब्त करने जा रही है। इसकी शुरुआत यदि कोई लैण्ड आडर का मामला सामने नहीं आया तो मंगलवार से होगी। संपत्ति जब्त करने के लिए टीम गठित हो गयी है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी का कहना है कि पहले चरण में 27 संपत्तियां चिन्हित की गई हैं। गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई करेगी।

26 दिसंबर 2022 को पुलिस ने सपा विधायक इरफान सोलंकी समेत अन्य 4 लोगों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। अन्य की संपत्ति भी जब्त की जाएंगी। लगभग दो सौ करोड़ की संपत्ति जब्त होगी। सपा विधायक के साथ उनके भाई रिजवान पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों की संपत्तियां जब्त होंगी।

शहर में स्थित इन स्थलों पर होगी कार्रवाई

जेसीपी ने बताया कि इरफान के भाई रिजवान भी करोड़ों की बेनामी संपत्ति का मालिक है। उसके पास भी कानपुर से लेकर उन्नाव तक करोड़ों की संपत्ति है। रिजवान उन्नाव का भू माफिया भी है। ग्वालटोली, चमनगंज, कोतवाली, जाजमऊ और चकेरी थाना क्षेत्रों में सभी संपत्तियों को चिन्हित किया गया है।

रात बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular