Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकॉलोनी में लाश का सिर मिलने से फैली सनसनी

कॉलोनी में लाश का सिर मिलने से फैली सनसनी

मुरादाबाद(हि.स.)।थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित हिमगिरी कॉलोनी में लाश का सिर मिलने से सनसनी फैल गई। सिर की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी व पुलिस पहुंच गई है और घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही हैं। सीओ सिविल लाइन ने बताया कि हिमगिरी कॉलोनी में सिर कटी अधजली लाश मिली थी, हो सकता है यह सिर उसी लाश का हो।

मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के हिमगिरी कॉलोनी स्थित बने पंचशील अपार्टमेंट के पास लाश का सिर मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सिर को कब्जे में ले लिया। कुछ देर बाद मुरादाबाद के एसएसपी हेमराज मीणा, एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, सीओ सिविल लाइन अर्पित कपूर, इंस्पेक्टर सिविल लाइन गजेंद्र सिंह के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गई। सिर की शिनाख्त नहीं हो पाई हैं।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अर्पित कपूर ने बताया कि थाना क्षेत्र में हिमगिरि कालोनी के नजदीक सोनकपुर रेलवे ओवरब्रिज पुल के पास तहसील के नजदीक रहने वाली महिलाएं सुबह अमर सिंह के खेत में घास काटने के लिए गईं थीं। महिलाएं खेत पर पहुंचीं तो करीब सात फीट नीचे गड्ढे में झाड़ियों के बीच सिर विहीन अधजले युवक का शव मिला था। अभी तक उस सिर विहीन अधजले शव की भी शिनाख्त नहीं हो पाई है और ना ही उसका सिर मिला है। सीओ ने आगे बताया कि हो सकता है यह सिर उसी लाश का हो और जानवर से खींच कर ले गए हो।

निमित/आकाश

RELATED ARTICLES

Most Popular