Sunday, March 29, 2026
Homeमनोरंजनकॉमेडियन ने की आत्महत्या की कोशिश

कॉमेडियन ने की आत्महत्या की कोशिश

`द कपिल शर्मा शो’ में छोटी-सी भूमिका निभाने वाले एक कॉमेडियन की आत्महत्या की कोशिश का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अभिनेता को ‘द कपिल शर्मा शो’ में नाना पाटेकर की मिमिक्री करते देखा गया था। उसने बीती रात फेसबुक पर लाइव आकर आत्महत्या की कोशिश की। इससे पहले कॉमेडियन ने यह भी बताया कि उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।

आत्महत्या करने से पहले तीर्थानंद फेसबुक पर लाइव हुए थे। उसने कहा कि वह इतना बड़ा कदम इसलिए उठा रहा है क्योंकि एक महिला उसे लगातार धमकी दे रही थी। ‘कुछ महीने पहले मेरी मुलाकात एक महिला से हुई थी। धीरे-धीरे हमें एक-दूसरे से प्यार हो गया। हम रिलेशनशिप में थे और लिव इन में रहने लगे। कुछ दिनों बाद मुझे पता चला कि वह एक वेश्या थी। मैं किसी तरह इन सबसे बाहर निकला। उसने मुझे धमकाना शुरू कर दिया। उसका मुझ पर केस है। मैं इस मामले की वजह से अपने घर से भाग रहा हूं। फुटपाथ पर सोना पड़ रहा है इसलिए मैं खुद को मार रहा हूं।’

तीर्थानंद का फेसबुक लाइव देखने के बाद उसके एक करीबी ने पुलिस को फोन किया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर तीर्थानंद को अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस हवलदार ने बताया कि जब फोन आया तो हम सभी बी61 बिल्डिंग, शांति नगर, मीरा रोड के फ्लैट नंबर 703 पहुंचे। उन्होंने देखा कि फ्लैट का दरवाजा खुला है। उस कमरे में एक कुत्ता था। जब हम अंदर गए तो तीर्थानंद बेहोश थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

लोकेश चंद्रा/संजीव

RELATED ARTICLES

Most Popular