मोहसिन हिन्दुस्तानी
गोण्डा।
सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सोमवार को यहां जागरूकता वैन निकाली गई। इसे डीएम उज्जवल कुमार ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। डीएम ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल विभाग की जिम्मेदारी नहीं यह एक सामाजिक जिम्मेदारी है। डीएम ने कहा कि परिवहन विभाग का अभियान निश्चित रूप से कारगर साबित होगा।
इस अवसर पर जागरूकता वैन अम्बेडकर चौराहा से बड़गांव तक निकाली गई। इस दौरान करीब 500 लोगों को जागरूक किया गया। विभाग ने बताया कि यह अभियान निरंतर चलाया जायेगा।
इस मौके पर एआरटीओ बबीता वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, आरआई संजय आदि लोग मौजूद रहे।
कैसे हो सुरक्षित यातायात तो अब जागरूक करेगी वैन, डीएम ने दिखाई हरी झंडी
RELATED ARTICLES
