Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकैसीनों के फोरेंसिंक सबूत मिटाने वाले दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

कैसीनों के फोरेंसिंक सबूत मिटाने वाले दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

मेरठ :16 जुलाई की रात एसओजी की टीम ने वेद व्यासपुरी स्थित ओक ट्री रिसोर्ट के अंदर से छापा मारकर गोवा की तर्ज पर चल रहा कैसीनों पकड़ा। पुलिस ने मौके से 7.58 लाख की रकम और लग्जरी गाड़ियां एवं मोबाइल बरामद किए थे। पुलिस ने सभी 34 युवकों और नौ लड़कियों को मौके से पकड़कर जेल भेज दिया था। सभी आरोपित हरियाणा कैथल, दिल्ली, देहरादून, शामली, बागपत और गुजरात के रहने वाले है। कुछ आरोपित जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा हो चुके है।जमानत के बाद कैथल के आरोपितों ने पुलिसकर्मियों से लैपटाप, मोबाइल और टेबलेट वापस मांगे। उन्होंने देने से इन्कार कर दिया। इसके बाद आरोपितों ने कैथल हरियाणा में तैनात अपने परिचित सीओ से शिकायत की। सीओ ने जनपद पुलिस को इस मामले से अवगत कराया। एसएसपी रोहित सजवाण ने इस मामले की एएसपी विवेक यादव से जांच कराई।

एएसपी की जांच में सामने आया कि सिपाही राजू शर्मा और सिपाही पंकज कुमार ने फोरेंसिंक सबूत मिटाने के लिए आरोपितों के झांसे में आकर लैपटाप, टेबलेट और दो मोबाइल चोरी किए थे। उनके पास से सभी सामान बरामद कर लिया है। एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से दोनों को सस्पेंड कर विभागीय जांच बैठा दी है। पर्याप्त सबूत मिलने के बाद दोनों पर मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। 

RELATED ARTICLES

Most Popular