Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाकैसरगंज एवं लोकसभा गोंडा की "लाभार्थी संपर्क अभियान" की कार्यशाला आयोजित की...

कैसरगंज एवं लोकसभा गोंडा की “लाभार्थी संपर्क अभियान” की कार्यशाला आयोजित की गई

आज भारतीय जनता पार्टी गोंडा द्वारा लोकसभा कैसरगंज एवं लोकसभा गोंडा की “लाभार्थी संपर्क अभियान” की कार्यशाला आयोजित की गई।
केसरगंज लोकसभा क्षेत्र की कार्यशाला करनैलगंज के केंद्रीय चुनाव कार्यालय में एवं गोंडा लोकसभा क्षेत्र की कार्यशाला जिला कार्यालय पर आयोजित हुई।
दोनों कार्यशालाओं में मुख्य अतिथि भाजपा अवध क्षेत्र महामंत्री नीरज वर्मा रही।
कार्यशाला में अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अमरकिशोर कश्यप द्वारा की गई।
कार्यशाला में मंच संचालन जिला महामंत्री राकेश तिवारी एवं जसवंत लाल सोनकर द्वारा किया गया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वैचारिक अधिष्ठान में संपर्क की व्यवस्था प्रधान है।
हम विभिन्न माध्यमों से जनता के बीच निरंतर संपर्क स्थापित करते रहते हैं। निरंतर संपर्क का परिणाम है कि आज हम विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित है।
हमें अपने परिवार को बढ़ाने के लिए मन बड़ा करके कार्य करना होगा जिसके क्रम अपने सभी नये पार्टी के सदस्यों का स्वागत करना है।
हम सबके सामने 2024 का बड़ा लक्ष्य है शीर्ष नेतृत्व के दिशा निर्देश में निर्धारित “अबकी बार 400 के पार” के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें अपने अवध क्षेत्र की 16 की 16 लोकसभा सीटों को अत्यधिक मतों के अंतर से जितनी हैं।
उन्होंने बताया कि आज उत्तर प्रदेश का भाजपा संगठन भारत देश में शीर्ष स्थान पर है।
इसलिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को हम सबसे अत्यधिक उम्मीदें भी हैं।
आप सभी के निष्ठा एवं समर्पण का ही परिणाम है की उत्तर प्रदेश से कांग्रेस, सपा, बसपा का सफाया हो चुका है।
पार्टी संगठन द्वारा नमो ऐप,सरल एप, पन्ना प्रमुख, ग्राम चलो अभियान,शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम पहले से ही चलाये जा रहे हैं। इसी सभी के बीच में हम सभी को लाभार्थी संपर्क अभियान भी चलाना है।
यह अभियान 24 फरवरी से लेकर के 5 मार्च तक चलेगा। जिसमें एक से तीन तक विशेष लाभार्थी संपर्क अभियान रहेगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष अमरकिशोर कश्यप ने बताया कि प्रत्येक जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी को 20 से 40 लाभार्थी से संपर्क करना है। संपर्क किए गए लाभार्थी से 9838 00 2024 पर मिस्ड कॉल करानी है एवं लाभार्थी से संपर्क करते हुए की सेल्फी को सरल ऐप पर अपलोड करना है।
उन्होंने बताया कि संपर्क किए गए लाभार्थी का वीडियो एवं फोटो इंटरनेट मीडिया, प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा प्रचार प्रसार भी करना है।
आज की इस कार्यशाला को पूर्व जिला अध्यक्ष एवं लोकसभा केसरगंज के संयोजक अकबाल बहादुर तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्रावस्ती एवं लोकसभा केसरगंज के प्रभारी संजय कैराती,प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं गोंडा लोकसभा के संयोजक डॉक्टर रंजन शर्मा, जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी, राकेश तिवारी, रंजीत श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष बलरामपुर रमेश चंद जायसवाल द्वारा संबोधित किया गया।
आज की इस कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष संदीप पांडे, अनुपम प्रकाश मिश्रा, अंजू सिंह खरवार, मनीष सिंह श्रीवास्तव, जिला मंत्री बहराइच संजय राव, जिला मंत्री पुनीत सिंह,सोनी सिंह रंजीत श्रीवास्तव,कोषाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक गुप्ता, किसान मोर्चा अध्यक्ष विद्याभूषण द्विवेदी, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष प्रिंस चौरसिया, अनुसूचित मोर्चा संयोजक नंदकिशोर नंदू एवं अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मंजूर अहमद, आईटी संयोजक शशांक मिश्रा एवं सोशल मीडिया संयोजक अविनाश जयसवाल सहित दोनों लोकसभा क्षेत्र के सभी मंडल के प्रभारी, मंडल अभियान संयोजक एवं सह सयोजक उपस्थित रहे।

कैसरगंज एवं लोकसभा गोंडा की "लाभार्थी संपर्क अभियान" की कार्यशाला आयोजित की गई
कैसरगंज एवं लोकसभा गोंडा की "लाभार्थी संपर्क अभियान" की कार्यशाला आयोजित की गई
RELATED ARTICLES

Most Popular