Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेश कैश लेकर फरार हुए कर्मचारी का नहीं मिला सुराग

 कैश लेकर फरार हुए कर्मचारी का नहीं मिला सुराग

आगरा(हि.स.)। आगरा में करोड़ों रुपये लेकर फरार हुए कैश कलेक्शन कंपनी के कर्मचारी का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस ने अभी तक सीसीटीवी की मदद से आगरा फोर्ट स्टेशन के पास से बाइक बरामद की है। ब्रिक्स इंडिया कंपनी का कर्मचारी बीते मंगलवार को 1.37 करोड़ रुपये लेकर फरार हो गया था।

जिले के रकाबगंज क्षेत्र स्थित ब्रिक्स इंडिया कंपनी कैश कलेक्शन के लिए मशहूर है। कंपनी, टोरेंट पावर, वीआई, डीएचएल, ब्लूगरट जैसी तमाम कंपनियों से करार के तहत कैश इकट्ठा करके प्रतिदिन रकाबगंज स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में जमा कराया करती थी। इस करार के तहत मंगलवार करीबन 12 बजे ब्रिक्स इंडिया कंपनी का कर्मचारी विवेक ऑफिस से बक्से में 1.37 करोड़ रुपये लेकर बैंक जाने के लिए निकला था।

इस दौरान विवेक, चालक राजवीर सिंह, कर्मचारी पुष्पेंद्र, बॉबी यादव और सुरक्षाकर्मी केशव और रामनिवास के साथ वैन में बैंक गया था। जिसके पश्चात वैन उसे बैंक में छोड़कर वापस कार्यालय की ओर आ गयी। सीसीटीवी से मिले सुरागों के अनुसार विवेक बक्से में रखे कैश को बोरे में भरकर बाइक की मदद से फरार हो गया। शाम तक कैश जमा होने का मैसेज न आने पर बैंक मैनेजर शशिपाल यादव ने विवेक को कॉल किया लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ आया।

मैनेजर ने जब बैंक में कॉल कर जानकारी ली तो पता चला कि कैश जमा नहीं किया गया है यह सुनते ही उनके होश उड़ गए। जिसके बाद उन्होंने पुलिस से इस मामले की शिकायत की। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा की जांच की। सीसीटीवी में विवेक बैंक के बाहर एक बाइक में बोरे के साथ फरार होता नजर आ रहा था। सीसीटीवी खंगालने पर अभी तक कैश लेकर फरार विवेक की बाइक आगरा फोर्ट स्टेशन के पास मिली है। पुलिस के पास यहां से उसके किसके साथ आगे जाने का कोई भी सुराग नहीं मिल है। इस मामले में विवेक के घरवालों से पूछताछ करने पर उन्हें भी किसी प्रकार की कोई जानकारी न होने की बात सामने आयी है।

श्रीकांत

RELATED ARTICLES

Most Popular