Thursday, April 2, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकैलीफोर्निया में छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, भारतीय सहित दो लोगों की मौत

कैलीफोर्निया में छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, भारतीय सहित दो लोगों की मौत

सैन डिएगो (हि.स.)। अमेरिका के दक्षिण कैलीफोर्निया में एक विमान के आवासीय इलाके में दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक भारतीय कार्डियोलॉजिस्ट भी है, जो पुणे के रहने वाले थे। दूसरा मृतक व्यक्ति एक यूपीएस वर्कर था।

यूमा के रीजनल मेडिकल सेंटर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी भरत मागू ने बताया कि अरिजोना के यूमा के रीजनल मेडिकल सेंटर में काम करने वाले डॉक्टर सुगाता दास कॉर्डियालॉजिस्ट थे और उन्होंने एक छोटा सीसना C340 प्लेन खरीदा था, जो सांटी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मागू ने सुगाता के परिवार के प्रति संवेदना जताई है। सुगाता भारत के पुणे के रहने वाले थे। उनके दो बच्चे हैं, जो सैन डिएगो में रहते हैं।

यह दुर्घटना सानताना हाई स्कूल के पास हुई है। दुर्घटना की वजह से दो घर जल गए जबकि पांच घरों को नुकसान हुआ है। इसके साथ ही यूपीएस ने भी पुष्टि की है कि इस दुर्घटना में उनके एक कर्मचारी की मौत हो गई है। सीसना C340 आमतौर पर व्यापार के लिए उपयोग किया जाता है। विमान में छह यात्रियों के बैठने की क्षमता है, जिसमें दो सीटें आगे और दो पीछे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular