Saturday, April 4, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलकैम्पस: दो नोटिस के बाद भी नहीं सुधरा सीएमएस, शिक्षकों के साथ...

कैम्पस: दो नोटिस के बाद भी नहीं सुधरा सीएमएस, शिक्षकों के साथ अभिभावकों को भी बुलाया

दो नोटिस के बाद भी नहीं सुधरा सीएमएस, शिक्षकों के साथ अभिभावकों को भी बुलाया

सिटी मॉन्टेसरी स्कूल न डीएम का आदेश मान रहा है और न ही कोरोना से डर रहा है। तमाम आदेशों और दो नोटिस के बावजूद शुक्रवार को भी स्किूल खुला रहा। सभी शिक्षकों तथा एडमिशन के लिए तमाम अभिभावकों को भी बुलाया गया था। कुछ लोगों को फीस जमा कराने के लिए बुलाया गया। जानकारी के बाद पहुंचे दो पुलिसकर्मियों ने सिटी मॉन्टेसरी की स्टेशन रोड शाखा का वीडियो भी बनाया।

गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने स्कूल को दो नोटिस जारी की थीं। जिसके बाद उसने बच्चों के लिए स्कूल बंद किया। लेकिन शुक्रवार को उसने फिर सभी शिक्षकों तथा स्टाफ को बुला लिया। काफी संख्या में उसकी कई शाखाओं में अभिभावक भी बुलाए गए थे। स्कूल को बच्चों के दाखिले के लिए खोला गया था।

मामले में सिटी मांटेसरी स्कूल के जनसंपर्क अधिकारी ऋषि खन्ना ने कहा कि प्रिंसिपल ने जानकारी के अभाव में स्टाफ और शिक्षकों को बुलाया था। इस दौरान कुछ लोग एडमिशन कराने आ गए थे। इसी समय पुलिसकर्मियों ने वीडियो बनाया। उन्होंने कहा कि प्रधानाध्यापकों को इसकी जानकारी दे दी गई है।

इसी तरह कानपुर रोड शाखा में भी एडमिशन के लिए लोगों को बुलाया गया था। जबकि जिलाधिकारी ने पूरी तरह से स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया।

एलपीएस ने भी की मनमानी

लखनऊ पब्लिक स्कूल की वृंदावन शाखा तथा लखनऊ पब्लिक कॉलेजिएट रुचि खंड शाखा में भी शिक्षकों को बुलाया गया था। यहां भी फीस और दाखिले के नाम पर पब्लिक को जोखिम में डाला गया। स्कूलों की लापरवाही आने वाले दिनों में शहर को और भारी पड़ने वाली है।

RELATED ARTICLES

Most Popular