Saturday, April 11, 2026
Homeमनोरंजनकैमरे में कैद हुए नशे में टल्ली अजय देवगन की लाडली के...

कैमरे में कैद हुए नशे में टल्ली अजय देवगन की लाडली के बहके कदम! डीप नेक ड्रेस भी बनी चर्चा का विषय

शानदार अभिनय के दम पर फैंस के दिलों में जगह बना चुके बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की लाडली बेटी न्यासा देवगन इन दिनों बॉलीवुड के गलियारों में सुर्खियां बटोर रही हैं। इसके पीछे की वजह है बीती रात मुंबई में रखी गई एक क्रिसमस पार्टी।

न्यासा अपने एक दोस्त की क्रिसमस पार्टी में पहुंची थीं लेकिन जब वह पार्टी करके बाहर निकलीं, तो वहां मौजूद मीडिया के कैमरों ने उन पर अपनीं आँखें जमा दीं। न्यासा की पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों के बीच न्यासा देवगन की एक ऐसी तस्वीर भी है, जो सभी का ध्यान खींच रही है।

तस्वीर में न्यासा पिंक रंग की ड्रेस पहनी हुई हैं, जिसमें वे काफी बोल्ड एंड हॉट नजर आ रही हैं। अपने दोस्त के हाथों में हाथ डाले उनके कदम भी डगमगा रहे हैं, जिसे देखकर लग रहा है कि न्यासा ने पार्टी में जमकर मस्ती की है और दोस्तों के साथ खूब जाम टकराए हैं। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है, यह तो किसी को भी पता नहीं है लेकिन लोगों को न्यासा का ये अवतार काफी पसंद आ रहा है और वे लगातार कमेंट कर रहे हैं।

अजय देवगन की निजी जिंदगी की बात करें, तो उन्होंने साल 1999 में अभिनेत्री काजोल से शादी रचाई। दोनों के दो बच्चे बेटी न्यासा और बेटा युग हैं। अजय इस समय बॉलीवुड के सबसे व्यस्त अभिनेताओं में से एक हैं। वह जल्द ही फिल्म भोला, सर्कस और मैदान में नजर आने वाले हैं।

कुसुम/दधिबल

RELATED ARTICLES

Most Popular