Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकैबिनेट: बेसिक शिक्षा के अनुदेशकों और रसोइयों का मानदेय बढ़ा

कैबिनेट: बेसिक शिक्षा के अनुदेशकों और रसोइयों का मानदेय बढ़ा

– योगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 09 प्रस्तावों पर लगी मुहर

लखनऊ(हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को यहां लाल बहादुर शास्त्री भवन (एनेक्सी) में हुई कैबिनेट की बैठक में 10 में से नौ प्रस्ताव को मंजूरी मिली है।

संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि विधानसभा सत्र में असरकारी प्रस्ताव के लिए उनकी अध्यक्षता में एक समिति बनाने का निर्णय लिया गया। बेबी रानी मौर्य, जयबीर सिंह और धरमपाल सिंह इस समिति में सदस्य के रूप में हैं।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर जल्द ही टोल टैक्स लगेगा। कैबिनेट ने इस पर निर्णय लिया है। टैक्स कितना होगा इसका निर्धारण जल्द किया जाएगा।

बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग के 27555 अंशकालिक अनुदेशकों का मानदेय सात हजार से बढ़कर नौ हजार किया गया। तीन लाख 77 हजार 520 रसोइयों का मानदेय 1500 से बढ़ाकर दो हजार किया गया। लोक निर्माण विभाग का अनुरक्षण (देखरेख) से जुड़ा एक प्रस्ताव पास हुआ।

पीजीआई लखनऊ के सामने तीमारदारों के लिए गेस्ट हाउस बनने के लिए 5393 वर्ग मीटर भूमि ट्रांसफर की गई। यह जमीन सिचाई विभाग की थी। इस मौके पर मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल मौजूद रहे।

दिलीप/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular