Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यकैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

– पंजाब लोक कांग्रेस होगा पार्टी का नया नाम

चंडीगढ़ (हि.स.)। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंप दिया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपनी पार्टी का नाम पंजाब लोक कांग्रेस रखा है।

कुछ दिन पहले ही उन्होंने एक अलग पार्टी के गठन की घोषणा करते हुए कहा था कि वह पार्टी बनाने से पहले कांग्रेस से इस्तीफा दे देंगे और जल्द ही वह अपनी अलग पार्टी की घोषणा करेंगे। उन्होंने सीटों के बंटवारे को लेकर भाजपा और अकाली दल से बगावत कर चुके नेताओं के साथ बात करने का भी संकेत दिया था।

उल्लेखनीय है कि कैप्टन और सिद्धू के बीच चले लंबे खिचाव के बाद उन्होंने आलाकमान पर उनका अपमान करने का आरोप लगाते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि वह अब कांग्रेस पार्टी से अलग हो जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular