Wednesday, March 4, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकैपिटल हिल हमले की बरसी पर बोले बाइडन, ट्रंप के झूठ का...

कैपिटल हिल हमले की बरसी पर बोले बाइडन, ट्रंप के झूठ का जाल अमेरिकी लोकतंत्र के लिए खतरा

वाशिंगटन (हि.स.)। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के झूठ के जाल को अमेरिका के लोकतंत्र के लिए खतरा बताया है। बाइडन अमेरिकी संसद कैपिटल हिल बिल्डिंग पर हिंसक हमले के एक साल पूरा होने पर गुरुवार को देश को संबोधित करते हुए यह बात कही।

कहा कि एक साल पहले हमारे लोकतंत्र पर हमला हुआ था, जिससे हमारा संविधान खतरे में पड़ गया था।

बाइडन ने कहा कि ट्रंप ने शांतिपूर्ण सत्ता हस्तांतरण को इस हिंसा से रोकने का प्रयास किया था। यह सच है कि ट्रंप ने अपनी चुनावी हार छिपाने के लिए झूठ का जाल बुना और उसे फैलाया। वह अपनी हार को स्वीकार नहीं कर सके। ट्रंप और उनके समर्थकों ने हार के बाद फैसला लिया कि अब जीतने के लिए हिंसा का सहारा लेना होगा।

पिछले साल छह जनवरी को ही अमेरिका की संसद कैपिटल बिल्डिंग पर ट्रंप समर्थकों ने हमला बोल दिया था। ट्रंप के चुनाव में हारने के बाद उनके समर्थक इमारत के भीतर घुस आए थे। इस घटना में पांच लोगों की मौत हुई थी।

बाइडन के बयान पर पलटवार करते हुए ट्रंप ने कहा कि हिंसा को लेकर मेरे नाम का इस्तेमाल अमेरिका को विभाजित करने की कोशिश है। ट्रंप ने बाइडन के भाषण को राजनीतिक नाटक करार दिया।

अजीत तिवारी

RELATED ARTICLES

Most Popular