गोरखपुर (हि.स.)। महापर्व छठ को लेकर महिला कैदियों में भी काफी उत्साह दिखा। जेल में बंद 22 महिलाओं ने सूर्य उपासना कर पारण किया। इनका आस्था और विश्वास देखने लायक था।
जिला जेल प्रशासन ने इन व्रती महिलाओं की आस्था का पूरा ख्याल रखा था। जेल के भीतर ही पूजन का इंतजामात किया था। चाहरदीवारी के भीतर सारी चिंताओं से मुक्त महिला व्रतियों ने सोमवार को सूर्य की उपासना की। जेल प्रशासनिक ने इन महिला कैदियों को पूजन सामग्री मुहैया कराई थी। सोमवार की सुबह व्रती कैदी महिलाओं ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दे अपने संतान की लंबी उम्र की प्रार्थना की। छठ मैया की पूरे विधि-विधान से पूजन अर्चन की। इसे विधि विधान से सम्पन्न कराने में जेल प्रशासन पूरी शिद्दत से लगा रहा।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक ओमप्रकाश कटिहार ने महिला कैदियों के छठ पूजा के मद्देनजर जेल के अंदर ही कृतिम पोखरे का निर्माण कराया और इन्हें पूजा की सामग्री मुहैया कराई थी। पूजन का दौरान वरिष्ठ जेल अधीक्षक ओमप्रकाश कटियार के साथ डिप्टी जेलर बृजेश पांडेय और अन्य कारागार कर्मी भी मौजूद रहे। छठ पूजन करने वाली महिला कैदियों ने जेल प्रशासन के अच्छे इंतजाम की प्रशंसा की है।
आमोद
