Saturday, April 4, 2026
Homeमनोरंजनकैटरीना कैफ ने धूमधाम से मनाया पहला करवाचौथ

कैटरीना कैफ ने धूमधाम से मनाया पहला करवाचौथ

फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने इस साल अपना पहला करवाचौथ अपने अभिनेता पति विक्की कौशल के साथ धूमधाम से सेलिब्रेट किया। इस खास मौके की कुछ तस्वीरें अपने कैट ने आधिकारिक इंस्टाग्राम के जरिये फैंस के साथ साझा की हैं, जिनमें से दो तस्वीरों में वह विक्की कौशल के साथ नजर आ रही हैं। जबकि एक तस्वीर में उनके सास-ससुर भी उनके साथ नजर आ रहे हैं और चौथी तस्वीर में कैटरीना अपने हाथों में पूजा की थाली लिए हुए हैं।तस्वीरों को साझा करते हुए कैटरीना ने लिखा-पहला करवाचौथ !

करवाचौथ के दौरान कैटरीना पिंक कलर की साड़ी , मांग में सिंदूर, माथे पर बिंदी, हाथों में लाल चूड़ा, गले में मंगलसूत्र, कानों में झुमके और उंगली में अंगूठी पहने हुए बला की खूबसूरत नजर आईं। वहीं विक्की क्रीम कलर के कुर्ते में नजर आये। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

कैटरीना ने पिछले साल 9 दिसंबर को अभिनेता विक्की कौशल से शादी रचाई थी।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular