Saturday, April 11, 2026
Homeमनोरंजनकैटरीना कैफ की बहन इसाबेल ने विक्की कौशल को बताया भाई, पोस्ट...

कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल ने विक्की कौशल को बताया भाई, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गए हैं। विक्की -कैट के साथ -साथ दोनों ही परिवारों में खुशियां छाई हुई हैं। इस बीच विक्की कौशल के भाई सनी कौशल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर भाभी कैटरीना का परिवार में तहे दिल से स्वागत किया, तो वहीं अब कैटरिना की बहन इसाबेल कैफ ने भी विक्की कौशल को अपना भाई बताते हुए एक प्यार भरा नोट सोशल मीडिया पर साझा किया है।

इसाबेल कैफ ने विक्की-कैट की शादी की एक तस्वीर को साझा करते हुए लिखा-‘कल मुझे एक भाई मिला। हमारी क्रेजी फैमिली में आपका स्वागत है। दुनिया में हमसे ज्यादा भाग्यशाली कोई नहीं हो सकता। आप दोनों को हमेशा बहुत सारी शुभकामनाएं और प्यार मिले।’

इसाबेल कैफ के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और यूजर्स इसपर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। इसाबेल कैफ जल्द ही फिल्म सुस्वागतम खुशामदीद में अभिनेता पुलकित सम्राट के साथ नजर आएंगी।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular