Sunday, March 22, 2026
Homeमनोरंजनकैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म 'मेरी क्रिसमस' का पहला पोस्टर...

कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ का पहला पोस्टर जारी

कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की आगामी फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इन्तजार है। इस बीच मेकर्स ने शनिवार को फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया है। फिल्म के इस पोस्टर में दो हाथ नजर आ रहे हैं और उनके हाथों में जाम का ग्लास है । पोस्टर को कैटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा करते हुए लिखा- ‘हम इस क्रिसमस पर फिल्म रिलीज करना चाहते थे … लेकिन एक ट्विस्ट है 🙂 जल्द ही सिनेमाघरों में मिलते हैं! #क्रिसमस की बधाई।’

फिल्म का पोस्टर सामने आने के बाद फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। यह फिल्म इसी साल क्रिसमस पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसे अगले साल यानी साल 2023 में रिलीज करने का फैसला लिया है। ‘मेरी क्रिसमस’ एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म होगी। इस फिल्म के जरिये कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आयेंगे।

‘मेरी क्रिसमस’ का निर्माण रमेश तौरानी के टिप्स इंडस्ट्रीज द्वारा माचिस पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से किया जा रहा है।फिल्म के निर्देशक श्रीराम राघवन है।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular