Saturday, April 11, 2026
Homeमनोरंजनकैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में सरकारी मशीनरी भी रहेगी...

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में सरकारी मशीनरी भी रहेगी व्यस्त

सवाई माधोपुर/जयपुर (हि.स.)। बॉलीवुड स्टार कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपनी शादी को लेकर भले ही अब तक चुप्पी साध रखी हो, लेकिन शुक्रवार को सवाईमाधोपुर जिला प्रशासन ने शादी की तैयारियां शुरु कर दी हैं। जानकारी के अनुसार विक्की और कैट की शादी सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में होगी। पांच दिसंबर को विक्की और कैट जयपुर से शादी स्थल फोर्ट बरवाड़ा पहुंचेंगे। शादी के फंक्शन छह दिसंबर से शुरू होंगे। वहीं नौ दिसंबर को दोनों की शादी हिंदू रीति-रिवाज से होगी। जयपुर से बरवाड़ा की दूरी करीब 181 किलोमीटर है।

शादी में व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को जिला प्रशासन की ओर से बैठक आयोजित की गई। बैठक में इंवेट कंपनी, बस सर्विस, सिक्यूरिटी कंपनी जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने पुलिस अधिकारियों को शादी के दौरान भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस जाब्ता तैनात करने के निर्देश दिये। बैठक में वीआईपी मूवमेंट के दौरान रूट डायर्वट करने का निर्णय लिया गया। शादी के दौरान होटल सिक्स सेंस रोड़ पर बैरिकेट लगाने निर्णय लिया गया। इसी के साथ जिला प्रशासन ने पंचायत प्रशासन को बिजली, सफाई और पार्किग की जिम्मेदारी सौंपी गई।

शादी में शिरकत करने वाले स्पेशल गेस्टों को पिक अप-ड्राप के लिए आने वाली लग्जरी कारों को मेला मैदान में पार्क करवाने का निर्णय लिया गया। बैंठक में एसपी सवाई माधोपुर, सीसीएफ रणथम्भौर, एडीएम सवाई माधोपुर, डीएफओ रणथम्भौर टाइगर रिजर्व, सीओ ग्रामीण, जिले के सभी उपखंडो के एसडीएम, थानाधिकारी पुलिस थाना चौथ का बरवाड़ा, सरपंच चौथ का बरवाड़ा ग्राम पंचायत, ग्राम विकास अधिकारी चौथ का बरवाड़ा, बरवाड़ा फोर्ट रिसोर्ट के डायरेक्टर, शादी के इवेंट मैनेजर, सिक्यूरिटी बाउंसर कंपनी, कालरा बस सर्विस के लोगों ने हिस्सा लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular