Friday, April 3, 2026
Homeव्यापारकैंपबेल विल्सन एयर इंडिया के सीईओ और प्रबंध निदेशक पद पर नियुक्त

कैंपबेल विल्सन एयर इंडिया के सीईओ और प्रबंध निदेशक पद पर नियुक्त

नई दिल्ली (हि.स.)। अब एयर इंडिया की कमान कैंपबेल विल्सन संभालेंगे। टाटा सन्स ने विल्सन को एयर इंडिया का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त किया है। कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा कि एयर इंडिया के निदेशक मंडल ने विल्सन को सीईओ और एमडी पद पर की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। हालांकि, अभी इसके लिए नियामकीय मंजूरियां ली जानी हैं। 50 वर्षीय विल्सन अभी सिंगापुर एयरलाइंस की अनुषंगी ‘स्कूट’ के सीईओ हैं।

एयर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने विल्सन की नियुक्ति पर कहा कि एयर इंडिया में स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है। वह इस इंडस्ट्री के दिग्गज हैं। एयर इंडिया को उनके अनुभव से फायदा मिलेगा। मैं वर्ल्ड क्लास एयरलाइन बनाने में उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।

प्रजेश शंकर/दधिबल

RELATED ARTICLES

Most Popular