वाराणसी (हि.स.)। कैंट रेलवे स्टेशन के अप यार्ड में बुधवार को डीडीयू नगर की तरफ से आ रही मालगाड़ी के तीन वैगन अचानक पटरी से उतर गए। हादसे में रेलवे ट्रैक भी क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पाते ही रेलवे के अफसरों में हड़कम्प मच गया।
आनन-फानन में मौके पर रेलवे के आला अफसरों के साथ तकनीकी टीम भी पहुंच गई। हादसे से लखनऊ-कोलकाता रूट बाधित हो गया। रूट को खाली करने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। अभी कुछ दिन पहले ही कैंट रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य पूरा हुआ था।
श्रीधर/दिलीप
