राज्य डेस्क
अंबाला। हरियाणा के अंबाला जिले के नारायणगढ़ में दो सगी बहनों समेत छह लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। नारायणगढ़ के लखनौरा मोड पर सढौरा की ओर से आ रहे कैंटर ने ऑटो को टक्कर मार दी। भीषण हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 21 वर्षीय प्रियंका को गंभीर हालत में चंडीगढ़ के सेक्टर- 32 स्थित जीएमसीएच रेफर किया था लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। कांजला गांव के सरपंच वेद प्रकाश की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। वह घटना के चश्मदीद है। मृतकों में कोमल (22) और उसकी बहन प्रियंका (21) के आलावा 65 वर्षीय गफूर, 81 वर्षीय मेहर सिंह, 23 वर्षीय ऑटो चालक सुनील कुमार और 60 वर्षीय महिला सलामती देवी शामिल है। लोगों की भीड़ ने करीब तीन किलोमीटर दूर कैंटर चालक को धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। कैंटर चालक यमुनानगर का रहने वाला है और उसका नाम ओमवीर है।
यह भी पढें : जानें, किस दिन आपके खाते में आए आएगी किसान सम्मान निधि
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
