Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकेशव मौर्य ने विधान परिषद के उप नेता विद्यासागर सोनकर को बधाई...

केशव मौर्य ने विधान परिषद के उप नेता विद्यासागर सोनकर को बधाई दी

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा के वरिष्ठ नेता विद्यासागर सोनकर को राज्य विधान परिषद का उप नेता नियुक्त किये जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। लखनऊ आवास पर विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर ने केशव प्रसाद मौर्य से शिष्टाचार भेंट की। सोनकर को बुधवार को विधान परिषद का उप नेता नियुक्त किया गया था। सोनकर पार्टी में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular