केशव प्रसाद मौर्य से रामायण धारावाहिक के श्रीराम अरुण गोविल ने की शिष्टाचार भेंट

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से भारतीय टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय धारावाहिक रामायण में प्रभु श्रीराम की भूमिका निभाने वाले प्रसिद्ध अभिनेता अरुण गोविल ने मंगलवार को शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उनके बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से रामायण में प्रभु श्रीराम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल से मुलाकात की तस्वीरें साझा की। उन्होंने लिखा कि आज सात कालिदास सरकारी आवास पर भारतीय टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय धारावाहिक रामायण में प्रभु श्रीराम की भूमिका निभाने वाले प्रसिद्ध अभिनेता अरुण गोविल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उनसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

सात कालिदास सरकारी आवास पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से भारतीय टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय धारावाहिक रामायण में प्रभु श्रीराम की भूमिका निभाने वाले प्रसिद्ध अभिनेता अरुण गोविल ने मंगलवार को शिष्टाचार भेंट की। इस आत्मीय भेंट के दौरान विभिन्न विषयों पर वार्ता की।

मोहित/बृजनंदन

error: Content is protected !!