Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकेशव प्रसाद मौर्य ने सपा का सूपड़ा साफ कर दिया था: मोहसिन...

केशव प्रसाद मौर्य ने सपा का सूपड़ा साफ कर दिया था: मोहसिन रजा

लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति एवं विधान परिषद सदस्य मोहसिन रजा ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव शायद समझ नहीं पाए कि वह केशव प्रसाद मौर्या से बात कर रहे हैं। मोहसिन ने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य बहुत ही प्रतिष्ठित और ऊर्जावान नेता हैं । केशव प्रसाद के नेतृत्व में भाजपा ने 325 सीटें जीतकर सपा का सूपड़ा साफ कर दिया था। सपा मुखिया शायद स्वामी प्रसाद मौर्या को समझ रहे थे, इसलिए उन्होंने इस तरह की बात की। हाल ही में एक चैनल के कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने कहा था कि केशव प्रसाद मौर्य सौ विधायक ले आयें, हम उन्हें मुख्यमंत्री बना देंगे।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular