Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकेशव प्रसाद मौर्य ने की राहुल गांधी के बयान की आलोचना

केशव प्रसाद मौर्य ने की राहुल गांधी के बयान की आलोचना

लखनऊ(हि.स.)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदेश की धरती पर अपने ही देश भारत के बारे में दिये गये बयान पर घिर गये हैं। राहुल गांधी के बयान की आलोचना चहुंओर हो रही है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी विदेशी धरती पर अपने ही देश का अपमान कर रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि राहुल गांधी विदेशी धरती पर अपने ही देश को, देश की जनता द्वारा चुनी हुई सरकार को कटघरे में खड़ा करना, उन पर आरोप लगाना भारतीय संस्कार नहीं हैं। यह पूरे देश का अपमान है। सत्तावियोग में झूठ बोलने की मशीन बनने से भी सत्ता नहीं मिलेगी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों लंदन में हैं। लंदन में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में एमबीए के छात्रों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा है कि भारत में लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। मीडिया और न्यायालय पर सरकार का नियंत्रण है। भारत सरकार हमारी भी जासूसी कराती है। इस बयान के बाद राहुल गांधी घिर गये हैं।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular