Saturday, March 21, 2026
Homeराष्ट्रीयकेरल में हालात बेकाबू, सख्त की गई पाबंदियां

केरल में हालात बेकाबू, सख्त की गई पाबंदियां

नेशनल डेस्क

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट ने चिंता बढ़ा दी है। केरल में कोरोना का संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले महीने से ही राज्य में देश में मिल रहे कुल मामलों के आधे से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। बकरीद के मौके पर पाबंदियों में छूट देने पर सर्वोच्च अदालत से फटकार खा चुकी राज्य की विजयन सरकार ने ओणम से पहले सख्त लाकडाउन लगा दिया है। खासकर उन क्षेत्रों में जहां संक्रमण दर आठ फीसद से ज्यादा है। ओणम 20 अगस्त को है। अगर हम पूरे देश की बात करें तो एक दिन पहले के मुकाबले नए मामलों में करीब 10 हजार की वृद्धि हुई है, लेकिन सक्रिय मामले 140 दिन बाद सबसे नीचे आ गए हैं। केरल में संक्रमण को काबू में करने के लिए सरकार ने 60 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को 15 अगस्त तक कम से कम टीके की एक डोज लगा देने का फैसला किया है। इसके अलावा 18 साल से अधिक उम्र के ऐसे मरीजों को भी 15 अगस्त तक टीके लगाए जाएंगे जो चलने-फिरने में लाचार हैं। 15 अगस्त के बाद सबरीमाला मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सीमित कर 15 हजार प्रतिदिन कर दिया गया है। इसके लिए पहले से ही रजिस्ट्रेशन कराना होगा। साथ ही ओणम, दुर्गा पूजा, जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी और मुहर्रम जैसे त्योहारों के लिए सिर्फ जरूरी गतिविधियों को करने की ही छूट दी गई है।

यह भी पढ़ें :  DM के औचक निरीक्षण में सामने आई डाक्टरों की कारस्तानी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular