Thursday, March 26, 2026
Homeराष्ट्रीयकेरल के मुख्यमंत्री भी कोरोना वायरस से संक्रमित

केरल के मुख्यमंत्री भी कोरोना वायरस से संक्रमित

राज्य डेस्क

तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा को बताया कि विजयन वर्तमान में उत्तर केरल के कन्नूर स्थित अपने आवास में हैं और उनमें संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं। सूत्र ने कहा, ’फिलहाल, मुख्यमंत्री में संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं। हालांकि, उन्हें कोष्षिकोड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जा सकता है।’ इससे पहले विजयन की बेटी वीना विजयन और उनके दामाद पी ए मोहम्मद रियास कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। विजयन ने विधानसभा चुनाव के दौरान पूरे राज्य में घूमकर प्रचार किया था। केरल में छह अप्रैल को मतदान हुआ था। आपको बता दें कि केरल में कोरोना ने अपना कहर बरपा रखा है। फिलहाल राज्य में कुल 31,806 एक्टिव मामले मौजूद हैं। वहीं राज्य में अब तक वायरस से कुल 4,710 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें : बड़े प्रशासनिक फेरबदल में 67 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular