Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकेमिकल और पेंट गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

केमिकल और पेंट गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

फिरोजाबाद(हि.स.)। थाना उत्तर क्षेत्र अंतर्गत एक केमिकल और पेंट के गोदाम में भीषण आग लग गई। करीब 05 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखो के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग को बुझाने के दौरान दो फायर फाइटर्स भी झुलसे है।

उत्तर थाना क्षेत्र के विमल कॉम्प्लेक्स में सुनील जैन की राधा मोहन जौहरी पेंट्स और केमिकल की दुकान है। दुकान के बगल में ही उनका गोदाम भी है। अचानक दुकान में आग लग गयी। देखते ही देखते आग गोदाम तक पहुंच गई। गोदाम में केमिकल रखे होने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कॉम्प्लेक्स घनी आबादी में मौजूद होने के चलते आग की सूचना से इलाके में दहशत फैल गई।

सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ-साथ फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा की करीब एक दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद करीब पांच घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग की घटना में दो फायर फाइटर भी झुलस गए।

एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने शनिवार को बताया कि आग बुझाने के लिए फिरोजाबाद के साथ-साथ आगरा और मथुरा से भी दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं। मौके पर दमकल की गाड़ियों को लगाया गया। कोई जनहानि न हो इसके लिए आस-पास के मकानों को भी खाली करा दिया गया। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। दुकान के मालिक सुनील जैन लगभग 25 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

कौशल/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular