Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकेन्द्र सरकार विवादित कृषि कानूनों को वापस लेती तो बेहतर होता :...

केन्द्र सरकार विवादित कृषि कानूनों को वापस लेती तो बेहतर होता : मायावती

लखनऊ(हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और उप्र की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने रविवार को कहा कि केन्द्र सरकार विवादित कृषि कानूनों को वापस लेती तो यह बेहतर होता।

बसपा अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र सरकार ने तीन साल में पहली बार उत्पाद कर थोड़ा घटाकर लोगों को इस बार दिवाली पर कुछ राहत का तोहफा दिया है। उसी प्रकार दिवाली के बाद ही सही, यदि तीनों विवादित कृषि कानूनों को वापस लेकर केन्द्र सरकार देश के किसानों को भी दिवाली का तोहफा दे देती है तो यह बेहतर ही होगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा का यह कहना है कि सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास को लोग जुमला न मानकर इस पर कैसे विश्वास करें, जब देश के किसान तीन कृषि कानूनों की वापसी को लेकर लम्बे समय से तीव्र आन्दोलित एवं आक्रोशित भी हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular