Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकेन्द्र व राज्य सरकार ने 2022 में कानपुर वासियों को राहत देने...

केन्द्र व राज्य सरकार ने 2022 में कानपुर वासियों को राहत देने के लिए शुरू किए कई प्रोजेक्ट

कानपुर (हि.स.)। केन्द्र एवं राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास से वर्ष 2022 में कानपुर वासियों को राहत देने के लिए मेट्रो के विस्तार के लिए 747 करोड़ का बजट दिया और इसके अतिरिक्त कई बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य जारी है।

बता दें कि कानपुर वासियों को जाम से राहत देने के लिए लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे – मार्ग हेतु इस परियोजना में 3 बड़े पुल, 28 छोटे पुल, 38 अंडरपास और 6 फ्लाईओवर शामिल होंगे। मार्च 2022 में पीएनसी इंफ्राटेक को एक्सप्रेसवे के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2022 में कानपुर मेट्रो के विस्तार के लिए 747 करोड़ का बजट आवंटित किया है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन कानपुर मेट्रो में दो कॉरिडोर पर तेजी से काम कर रहा है। वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए राज्य के बजट के एक भाग के रूप में, इस फंड का उपयोग कानपुर के रैपिड ट्रांजिट सिस्टम में इन दो आगामी मार्गों पर काम में तेज़ी लाने के लिए किया जाएगा। यूपीएमआरसी के इंजीनियरों ने निर्माण कार्य में काफी तेजी कर दी है, जिसकी वजह से मोतीझील से आगे के स्टेशनों के निर्माण के लिए अब तक दो टेंडर स्वीकृत हो चुके हैं।

2024 तक पूरे होने हैं कानपुर मेट्रो के दोनों कॉरिडोर

कानपुर मेट्रो के पहले कॉरिडोर के पहले चरण में आईआईटी से मोतीझील तक निर्माण पूरा हो चूका है। और अब बड़ा चौराहा और नयागंज स्टेशन बनाने के काम चल रहा है। अब एलिवेटेड स्टेशनों में बैलेंस सेक्शन के अंतर्गत बारादेवी से लेकर नौबस्ता तक एलिवेटेड ट्रैक बनाना है। इस सेक्शन में कुल 5 मेट्रो स्टेशनों का निर्माण होना है। बारादेवी, किदवई नगर, बसंत विहार, बौद्ध नगर और नौबस्ता स्टेशनों के सिविल निर्माण एंव फिनिशिंग की अनुमानित लागत 526 करोड़ रुपये है। कानपुर सेंट्रल से लेकर ट्रांसपोर्ट नगर तक भूमिगत सेक्शन 2 का निर्माण होना है और इस पर 1250 करोड़ रुपये खर्च किये जाने हैं। चालू वित्त वर्ष के राज्य के बजट से इसके लिए कुल 1,910 करोड़ आवंटित किए गए हैं। प्रशासन की ये पहल राज्य भर में मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के मौजूदा नेटवर्क को बढ़ाने का एक साधन है।

वर्ष 2022 में सरकार आईआईटी कानपुर में विभिन्न पदों पर भर्ती निकाला

आईआईटी कानपुर ने प्रोजेक्ट इंजीनियर से लेकर जूनियर रिसर्च फेलो तक कई पदों पर वैकेंसी निकाली हैं। सबके लिए नियम, शर्तें व अंतिम तारीख अलग है।आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur Bharti 2022) में उन युवाओं के लिए नौकरी का बढ़िया अवसर सामने आया है, जिन्हें रिसर्च के एरिया में काम करना पसंद है. यहां जेआरएफ (IIT Kanpur JRF) से लेकर प्रोजेक्ट इंजीनियर, सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट जैसे कई पदों (IIT Kanpur Recruitment 2022) पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसी के साथ ही ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, चंद्रपुर में निकली वैकेंसी, बिना परीक्षा के होगा सेलेक्शन।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular