Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेश केन्द्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह ने बाढ़ पीड़ितों की वितरित की राहत...

 केन्द्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह ने बाढ़ पीड़ितों की वितरित की राहत सामग्री

गाजियाबाद(हि.स.)। सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ. वीके. सिंह ने रविवार को मुरादनगर के गांव आटोर, नगला में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रवासियों से मुलाकात की और उन्हें राहत सामग्री वितरित की। बीते समय में हिंडन नदी में बढ़ते जलस्तर के कारण समीप के गांवों में जलभराव की वजह से लोग प्रभावित हुए थे, जिसकी वजह से गांव वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।

सभी क्षेत्रवासियों की समस्याओं को समझते हुए, सुनते हुए, उनके रहने, खाने, पीने के लिए जनरल डॉ. वीके. सिंह ने व्यवस्था कराई और सभी को आश्वस्त किया कि इस परिस्थिति में वह एक अभिभावक की तरह उनके साथ हैं। उनके मददगार के रूप में हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। सांसद ने संबंधित अधिकारियों से बात कर उन्हें निर्देश दिए कि किसी भी क्षेत्रवासी को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। यदि कोई भी संभव आवश्यकता हो तो आप तत्काल उसका का प्रबंध करें।

इस कार्यक्रम के दौरान मुरादनगर के विधायक अजीत पाल त्यागी, एसडीएम विनय कुमार सिंह, ग्राम प्रधान रणबीर सिंह, पुलिस अधिकारी, ग्रामवासी, संगठन के पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

फरमान अली

RELATED ARTICLES

Most Popular