Friday, March 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेश केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर ने रक्षाबंधन उत्सव की शुरुआत की

 केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर ने रक्षाबंधन उत्सव की शुरुआत की

लखनऊ(हि.स.)। केन्द्रिय आवासन और शहरी कार्य के राज्य मंत्री कौशल किशोर ने लखनऊ स्थित अपने आवास पर नशा मुक्ति के एक कार्यक्रम में आयी महिलाओं से राखी बंधवाकर रक्षाबंधन उत्सव की शुरुआत की।

रक्षाबंधन उत्सव के दौरान केन्द्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने अपने ग्राम समाज की महिलाओं से राखी बंधवाते हैं। इस वर्ष रक्षाबंधन से पहले उनके आवास पर पिंकी, मुस्कान, गोल्डी, रंजना, रमा सहित कई महिलाएं पहुंची। महिलाओं ने केन्द्रीय राज्य मंत्री को रक्षासूत्र बांधा और अपने रक्षा का वचन लिया।

केन्द्रीय राज्य मंत्री ने महिलाओं के बीच रक्षाबंधन पर्व का महत्व बताया। महिलाओं से उनके परिवार के साथ रक्षाबंधन उत्सव मनाने की शुभकामनाएं दी। इस दौरान कौशल किशोर ने नशा मुक्त अभियान के तहत आवास पर आयी महिलाओं से उनके परिवार के पुरुषों को नशा से दूर रहने की शपथ लेने को आग्रह किया।

रक्षाबंधन पर्व से पहले केन्द्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने लखनऊ के लोगों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व सभी लोग अपने घरों में हर्ष उल्लास और शुद्ध मिठाईयों के साथ मनाये। पर्व त्यौहार पर कोई व्यक्ति नशा न करें और नशा छोड़ने का संकल्प लें।

शरद/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular