Saturday, March 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकेन्द्रीय मंत्री का सोनिया गांधी पर निशाना, कोरोना काल में कभी अपनों...

केन्द्रीय मंत्री का सोनिया गांधी पर निशाना, कोरोना काल में कभी अपनों के बीच नहीं आईं

रायबरेली(हि.स.)। केन्द्रीय आवास व शहरी कार्य राज्य मंत्री कौशल किशोर ने सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह कोरोना काल के दौरान कभी अपने लोगों के बीच नहीं आईं, जबकि भाजपा कार्यकर्ता कोरोना पॉजिटिव होते हुए भी सक्रिय रहे व ठीक होने पर लोगों की सेवा में जुट गए।

राज्य मंत्री जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर उन्नाव से रायबरेली के बछरावां कस्बे में मंगलवार को पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा का मूलमंत्र सेवा है और संगठन को सेवा से जोड़ा गया है, जबकि अन्य दलों के लोग केवल चुनाव में दिखाई देते हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में किसानों को जो सम्मान मिला है,वह कभी किसी सरकार ने नहीं दिया। किसान सम्मान निधि से किसान को जहां लाभ हुआ है वहीं खाद और बिजली भी आसानी से मिल रही है। उज्ज्वला गैस से महिलाओं के जीवन में खुशहाली आई है और रोजगार मिलने से युवा भी संतुष्ट हैं।

बढ़े नशा के ख़िलाफ़ अपने अभियान की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि अगले वर्ष 15 अगस्त 22 तक 75 लाख लोगों को नशा मुक्त कराना है। यह एक सामाजिक समस्या है जिसके लिए समाज के लोगों को आगे आना होगा।

इसके पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यापर्ण करके स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव पाल सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं सहित भारी जन समुदाय उपस्थित रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular