Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकेन्द्रीय गृह राज्यमंत्री की बर्खास्तगी और कृषि बिल के विरोध में किसान...

केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री की बर्खास्तगी और कृषि बिल के विरोध में किसान यूनियन ने जुलूस निकाल किया प्रदर्शन

चित्रकूट (हि.स.)। संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन ने जिलाध्यक्ष राम सिंह पटेल ने नेतृत्व में सरकार विरोधी नारे लगाते हुए गल्ला मंडी परिसर से रेलवे स्टेशन तक जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं किसानों के प्रस्तावित रेल रोको आंदोलन को विफल करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार राय और एसडीएम पूजा यादव और सीओ शीतला प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में भारी फोर्स चित्रकूट धाम रेलवे स्टेशन पर मुस्तैद रहा। जुलूस के स्टेशन पहुंचते ही किसानों को पुलिस ने गेट के बाहर ही रोक लिया।

संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर सम्पूर्ण भारत में रेल रोको अभियान के तहत सोमवार को भाकियू जिलाध्यक्ष रामसिंह राही की अगुवाई में सैकड़ों किसानों ने गल्ला मण्डी परिसर में एकत्र होकर जुलूस के साथ रेलवे स्टेशन कर्वी पहुंचे। पुलिस प्रशासन ने पहले किसानों को मंडी परिसर में ही कैद करने का प्रयास किया। भाकियू जिलाध्यक्ष रामसिंह राही की दृढता के चलते पुलिस प्रशासन ने किसानों को रेलवे स्टेशन तक जाने दिया। लेकिन रेलवे स्टेशन के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया। जिलाध्यक्ष राम सिंह पटेल ने कहा कि तानाशाही व उद्योगपतियों की सरकार देश में चल रही है। इस सरकार में अपनी बात कहने की स्वतंत्रता खत्म हो गई है। जब तक काले कृषि कानून वापस नही होंगे, तब तक देश में किसान आंदोलन जारी रहेगा। किसानों पर हो रहे शोषण अब बर्दाश्त नहीं किये जायेंगे। आने वाले चुनाव में किसान सरकार को सबक सिखाएगें। तानाशाही का जवाब किसान वोट से देगा। इस मौके पर जिला महामंत्री अरुण कुमार पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदयनारायण सिंह, ब्लाकध्यक्ष नरेश सिंह, विनय कुमार त्रिपाठी, विजय सिंह, राजकिशोर सिंह, राकेश सिंह, भोला सिंह, बद्री प्रसाद सिंह, शिवदयाल बघेल, रामशरण राजपूत, साधो प्रसाद, रामेश्वर बाबा, छोटे पीढ़िया, नीलकण्ठ द्विवेदी, नरेश तिवारी, कमलेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सिंह समेत सैकड़ों किसान मोजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular