Tuesday, February 10, 2026
Homeखेलकेन्द्रीय खेल प्रशिक्षण शिविरों के लिए लखनऊ मंडल के 23 खिलाड़ी चयनित

केन्द्रीय खेल प्रशिक्षण शिविरों के लिए लखनऊ मंडल के 23 खिलाड़ी चयनित

लखनऊ (हि.स.)। केन्द्रीय खेल प्रशिक्षण शिविरों के लिए छात्रावास के लिए चयनित बालक और बालिकाओं की खेलवार सूची आ गयी है। इसमें लखनऊ मंडल के 23 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों को केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर स्थल व स्टेडियम में 10 मई को बुलाया गया है।

लखनऊ मंडल के क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अजय कुमार सेठी ने बताया कि लखनऊ जिले के श्रेया सिंह और राज नंदिनी का टेबल टेनिस में चयन हुआ है। इनकी ट्रेनिंग अयोध्या में होगी। वहीं फुटबाल में सुशांत गुप्ता, क्रिकेट में निखलेश प्रताप सिंह, हाकी बालक वर्ग में मो. आतिफ राइनी व आकिब रावत, बालिका वर्ग में वैशाली रावत व खुशी उपाध्याय, एथलेटिक्स बालक वर्ग में उदित नारायण सिंह व बालिका वर्ग में आस्था वर्मा, वालीबाल बालक वर्ग में आलोक पांडेय का चयन हुआ है। वहीं उन्नाव जिले के शुभम यादव का फुटबाल में व आद्या भदौरिया को बास्केटबाल में चयन हुआ है।

रायबरेली के हेमराज कुशवाहा का फुटबाल में, निष्ठा, अनेकता, दिव्यांश का तैराकी में चयन हुआ है। हाकी में अनीष कुमार, पल्लवी, राखी पासवान का चयन हुआ है। हरदोई जिले के अक्षत कुमार का हाकी में, लखीमपुर खीरी के शिवम गिरी का व सीतापुर के तनिस राठौर का क्रिकेट में चयन हुआ है।

उपेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular