कानपुर (हि.स.)। अवैध कब्जे से जमीन को खाली करने के लिए कानपुर विकास प्राधिकरण ने शनिवार को बुलडोजर के साथ बूढ़पुर मछरिया कस्बे में पहुंचा। लगभग 1800 वर्ग मीटर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के साथ ही आठ लोगों को मूल स्वामियों को कब्जा दिया।
जोन-चार के अधिशासी अभियंता आरके पांडे ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को बूढ़पुर मछरिया में बुलडोजर चलाकर करीब 5.5 करोड़ की जमीन खाली कराई। इस जमीन पर भूमाफिया मनोज यादव का कब्जा होने की बात कही जा रही है। बूढ़पुर मछरिया में विकास प्राधिकरण के 44 ईडब्लूएस प्लॉट में मनोज यादव द्वारा कई वर्षों से कब्जा कर रखा था।
कानपुर विकास प्राधिकरण ने अवैध कब्जे से मुक्त कराते हुए आठ आवंटियों को उनके स्थान पर कब्जा देकर विधिक कार्रवाई की। अन्य भूखंडों को आवंटन करने के लिए उपाध्यक्ष ने नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस अभियान में लगभग 1800 वर्ग मीटर भूमि कब्जे से खाली कराई गई।
अधिशासी अभियंता आर के पांडेय की अगुवाई में संबंधित थाना पुलिस के सहयोग से मुक्त कराया गया। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 5.5 करोड़ है।
राम बहादुर/दीपक/सियाराम
