Thursday, April 2, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलकेजीएमयू में फेयरवेल पार्टी "आवेग" का आयोजन

केजीएमयू में फेयरवेल पार्टी “आवेग” का आयोजन

लखनऊ (हि.स.)। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) स्थित कलाम सेंटर में बीएससी (नर्सिंग) 2018 बैच के छात्रों द्वारा बीएससी (नर्सिंग) 2017 बैच के छात्रों के लिए फेयरवेल पार्टी “आवेग” का आयोजन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केजीएमयू के कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. विपिन पुरी जी रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नर्सिंग पेशे को सफल बनाने के लिए क्लिनिकल स्किल के साथ साथ कम्युनिकेशन स्किल का होना बहुत महत्वपूर्ण है। कहा केजीएमयू एक ब्रांड नेम है,आगे आपकी पहचान इसी के नाम से होगी। उन्होंने नर्सिंग छात्रों को सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर प्रोफेसर अपजित कौर,अधिष्ठाता,कॉलेज आफ नर्सिंग, प्रोफेसर पुनीता मानिक, सह-अधिष्ठाता कॉलेज आफ नर्सिंग, रश्मि पी जान, प्रिंसिपल,कॉलेज आफ नर्सिंग एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular