Tuesday, March 31, 2026
Homeस्वास्थ्यकेजीएमयू मास्क जोन घोषित

केजीएमयू मास्क जोन घोषित

लखनऊ (हि.स.)। राजधानी लखनऊ स्थित किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) मास्क जोन घोषित कर दिया गया है। अब चिकित्सा विश्वविद्यालय के परिसर में बिना मास्क लगाये प्रवेश नहीं मिलेगा, चाहे मरीज हों या केजीएमयू के कर्मचारी।

केजीएमयू प्रशासन ने कहा है कि सभी तीमारदारों एवं रोगियों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य है। सभी कर्मचारी, छात्र एवं संकाय सदस्य भी मास्क लगाना सुनिश्चित करेंगे। यह जानकारी केजीएमयू के प्रवक्ता डा. सुधीर सिंह ने दी है।

डा. सुधीर सिंह ने बताया कि केजीएमयू प्रशासन ने यह निर्णय कोविड गाइडलाइन के अनुपालन में लिया है।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular