Thursday, April 2, 2026
Homeराज्यकेजरीवाल और 'आप' की बढ़ती लोकप्रियता से परेशान है भाजपा : संजय...

केजरीवाल और ‘आप’ की बढ़ती लोकप्रियता से परेशान है भाजपा : संजय सिंह

नई दिल्ली(हि.स.)। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप की बढ़ती लोकप्रियता से परेशान हैं।

सिंह ने बुधवार को एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि आप नेताओं को भाजपा बेवजह परेशान करवा रही है। पहले सत्येंद्र जैन को फर्जी मामले में महीनों से जेल में रखा हुआ है। इसके बाद अमानतुल्लाह खान को पकड़कर जेल में रखा है। अब विजय नायर को गिरफ्तार किया गया है। विजय नायर का एक्साइज पॉलिसी से क्या लेना देना है? आम आदमी पार्टी के कम्युनिकेशन का काम देखने वाले विजय नायर को शराब घोटाले में गिरफ्तार कर लिया है। अगले चरण में मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लेंगे। भाजपा के पास कोई दूसरा काम नहीं है।

सिंह ने कहा कि हमको महंगाई, बेरोजगारी सहित तमाम बड़ी समस्याओं से देश को आजाद कराना है। क्योंकि आम आदमी पार्टी आंदोलन की कोख से निकली हुई पार्टी है। हमारे कार्यकर्ता डरने वाले नहीं बल्कि लड़ने वाले हैं। जिनको डर लगता है, उनके लिए आम आदमी पार्टी नहीं है। ऐसे लोग जो मजबूती और बहादुरी से अपनी लड़ाई लड़ सकते हैं, आम आदमी पार्टी उनके लिए बनी हुई है। पूरे मामले में जिस तरह से भाजपा की केंद्र सरकार कार्रवाई कर रही है, यह इनकी गुजरात की हार की हताशा को दर्शाता है।

आशुतोष

RELATED ARTICLES

Most Popular